Categories of the Books
- Women Studies
- 2024
- Sociology
- Science
- Biography
- 2025
- Botony
- Food Science
- Police Administration
- 2026
- 2023
- 2022
- 2021
- 2020
- 2019
- 2018
- 2017
- Dr. Debesh Bhowmik
- Agriculture
- Banking
- Covid-19
- Dalits
- Economics
- Education
- Education & Gender
- Environment
- Finance
- Hindi
- History
- Human Rights
- Gandhian Studies
- GST
- Geography
- Insurance
- Law
- Literature
- Migration
- Military Studies
- Military Law
- Mass Media
- Commerce
- Management
- New Books
- NREGA
- Public Administration
- Politics
- Share Market
- Social Work
- Tourism
- Tribes
- Women & Children Studies
- Forthcoming
- Uncategorized
Book & Detail
Swami Sahajanand Saraswati : Prakhar Raashtravaadee Kisaan Neta
-
Author : Ed.: Tanya Sharma Year of Publication : 2025 ISBN : 9789393934680 Language : Hindi Binding : Hard Bound Pages : 182 Size : 23 cms Categories : 2025, Literature Price : 450
FREE HOME DELIVERY
पुस्तक
“स्वामी सहजानंद सरस्वती: प्रखर राष्ट्रवादी किसान नेता” पुस्तक भारतीय स्वतंत्रता संग्राम और किसान आंदोलनों के इतिहास में एक महत्वपूर्ण कड़ी प्रस्तुत करती है। स्वामी सहजानंद सरस्वती न केवल एक संन्यासी थे, बल्कि किसानों की व्यथा को गहराई से समझने वाले एक अद्वितीय राष्ट्रवादी नेता भी थे। उन्होंने किसानों की दमनकारी व्यवस्था के विरुद्ध आवाज उठाई और भारत के सामाजिक-आर्थिक परिदृश्य में गहरा परिवर्तन लाने का कार्य किया।
इस पुस्तक में स्वामी सहजानंद सरस्वती के जीवन, उनके विचारों, संघर्षों और आंदोलनों का विस्तृत वर्णन किया गया है। विशेष रूप से उनके किसान आंदोलनों की ऐतिहासिक भूमिका, किसानों के अधिकारों के लिए लड़ी गई लड़ाइयाँ तथा स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान को नए दृष्टिकोण से प्रस्तुत किया गया है।
पुस्तक की विशेषता यह है कि इसमें केवल लेखक का ही शोध नहीं है, बल्कि विभिन्न प्रतिष्ठित विद्वानों एवं शोधकर्ताओं द्वारा लिखे गए शोध आलेखों को भी सम्मिलित किया गया है। ये आलेख स्वामी सहजानंद सरस्वती के व्यक्तित्व, विचारधारा और आंदोलन की विभिन्न आयामों से विवेचना करते हैं। लेखन शैली सरल, शोधपरक और प्रेरणादायी है, जिससे यह पुस्तक विद्यार्थियों, शोधार्थियों, इतिहास और राजनीति विज्ञान के अध्येताओं तथा आम पाठकों के लिए समान रूप से उपयोगी सिद्ध होगी।
यह पुस्तक केवल एक ऐतिहासिक दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह आज के समय में भी हमें किसानों के अधिकार, सामाजिक न्याय और राष्ट्रहित के लिए समर्पित संघर्ष की प्रेरणा देती है।लेखक
डॉ० तान्या शर्मा वर्तमान में जे० डी० वीमेंन्स कॉलेज, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना के अर्थशास्त्र विभाग में सहायक प्राध्यापक के रूप में कार्यरत हैं। पूर्व में इन्होंने जी० डी० कॉलेज, बेगूसराय में सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्य कर चुकी हैं। उन्होंने अर्थशास्त्र के विविध आयामों पर गहन शोध किया है और विशेष रूप से भारतीय अर्थव्यवस्था, ग्रामीण विकास तथा किसान आंदोलनों जैसे विषयों में उनकी अकादमिक रुचि रही है। इनकी अन्य महत्वपूर्ण पुस्तकें “Cashless Economy in India & Problems and Prospects”; “Trade Led Economic Growth”; “Accelerating Economic Growth & Development”; “Impact of Covid 19 on Indian Economy”; “National Education Policy, 2020” इत्यादि हैं।
डॉ० शर्मा का लेखन शोधपरक, तथ्यनिष्ठ और प्रेरणादायी शैली के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने कई शोध-पत्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय जर्नलों में प्रकाशित किए हैं और विभिन्न सेमिनारों एवं सम्मेलनों में सक्रिय सहभागिता दर्ज की है।

